पिस्तौल दिखा अपराधियों ने लूटी बाइक

0
1412

बक्सर खबर : दोस्त की बाइक ले मस्ती करने निकले युवक को अपराधियों ने शनिवार की शाम दबोच लिया। पहले दो-चार तमाचे लगाए। फिर मोबाइल और बाइक छीन ली। घटना मुफस्सिल थाना के पसरहा लख के पास हुई। उक्त स्थान बक्सर-सिकरौल नहर मार्ग पर स्थित है। पीडि़त युवक मुकेश कुमार ने इसकी प्राथमिक दर्ज करायी है। वह कोरानसराय का रहने वाला है। बक्सर में रहने वाले दोस्त विकास कुमार से उसने बाइक मांगी। महंगी हीरो करिज्मा बाइक को लेकर अपने गांव गया। शाम छह-सात बजे के लगभग बक्सर की लौट चला। जैसे ही पसरहालख पहुंचा। बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे पिस्तौल के बल पर रोक लिया। इस बाबत पूछने पर पुलिस ने कहा घटना कुछ अजीब सी है। जो गाड़ी छीनी गयी है। वह बक्सर के विकास की भी नहीं है। किसी तीसरे युवक ने इन दोनों ने मांगी थी। इस बीच लूट हो गयी। पीडि़त युवक का रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here