पांच वर्ष से देवर-भाभी में था संबंध, शादी से मुकरा

0
12000

बक्सर खबर : जवानी में ही कंचन बेवा(काल्पनिक नाम)  हो गई। शादी के महज कुछ दिन बाद ही पति की मौत से वह अकेली हो गई। घर में उसका अपना सगा देवर और ससुर ही सहारा बचे। इस बीच देवर मुकेश चौधरी उसके नजदिक आता गया। पिछले पांच वर्ष के दौरान भाभी देवर के प्यार में सारी हदें पार कर गई। लेकिन उसके होश तब ठिकाने लगे। जब देवर ने उससे दूरी बनानी शुरु की। इस बीच उसकी शादी तय हो गई। 6 मई को तिलक आ रहा था, 8 को शादी थी। लाचार कंचन ने मजबूर होकर इसकी शिकायत पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा से की।

उसने बताया पिछले पांच वर्षो से वह उसी के सहारे हैं। मुझसे शादी करने का आश्वासन दिया था। अगर उसकी शादी कहीं और हो गई तो मेरा क्या होगा। पुलिस परेशान, किसी को शादी से रोक नहीं सकती। लेकिन, पांच वर्षो से शादी का झांसा दे यौवन शोषण करने के आरोप में युवक अशोक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। संयोग देखिए देवर उसी दिन जेल भेजा गया। जिस दिन उसका तिलक आना था।
कहानी में आया नया मोड, ससुर भी संदेह  के घेरे में  
बक्सर :  यह पूरी घटना बगेन थाना के मनकी गांव की है। कप्तान के आदेश पर हुई त्वरित पुलिस कार्रवाई में चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। गिरफ्तार मुकेश कुमार ने अपने संबंध की बात स्वीकार की। अगर ऐसा था तो तुमने उससे शादी क्यूं नहीं की। उसका जवाब था पिछले वर्ष मैंने देखा मेरे पिता दहाड़ी चौधरी के साथ भी उसके गलत संबंध हैं। इस वजह से मैने उससे दूरी बना ली। पुलिस के सामने अब एक नई स्टोरी आ गई है। थानाध्यक्ष सुमन के अनुसार जांच जारी है। फिलहाल उस अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here