पांच बजे होगा विश्वामित्र महोत्सव का आगाज

0
904

बक्सर खबर : अब से कुछ घंटे बाद किला मैदान में शानदार विश्वामित्र महोत्सव का आगाज होगा। प्रशासन ने इसके लिए 5 बजे का समय निर्धारित किया है। कला व संस्कृति मंत्री शिव चन्द्र राम इसका शुभारंभ करेंगे। मौके पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों, विधायक, सांसद के अलावा प्रभारी मंत्री मुनेश्वर चौधरी को भी आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की रुप रेखा
बक्सर : दो दिवसीय महोत्सव 14 एवं 15 तारीख को होगा। इसमें पहले दिन संध्या 6 से 7 बजे के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके लिए किला मैदान में भव्य मंच बनाया गया है। 15 तारीख को प्रात: 9 से 11 बजे के बीच विश्वामित्र पेटिंग प्रतियोगिता , 11 से दोपहर 1 बजे के बीच नगर भवन में सेमिनार,  दोपहर 12 बजे से 5 के बीच किला मैदान में स्थानीय कलाकारों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति, संध्या 6 से रात 10 बजे के बीच विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें विश्वामित्र रामायण नाट्य प्रस्तुति, बालिवुड कलाकारों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम होना है।

नौका पर दिखेंगे विश्वामित्र मुनी और श्री राम-लक्ष्मण
नौका पर दिखेंगे विश्वामित्र मुनी और श्री राम-लक्ष्मण

नौका पर विराजेंगे विश्वामित्र मुनी और भगवान राम लक्ष्मण
बक्सर : कला व संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को विशेष पहचान देने के लिए प्रशासन ने अथक प्रयास किया है। मंच के आगे धेरे में नौका पर महर्षि विश्वामित्र और श्रीराम तथा लक्ष्मण जी दिखेंगे। स्टेज को भी महर्षि के आश्रम का लुक दिया गया है। तैयारी को मुक्कमल रुप देने के लिए डीएम रमण कुमार मातहतों के साथ किला मैदान में जमे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here