पशु व्यवसायियों से चार लाख की लूट

0
478

बक्सर खबर : चौसा पशु मेले से अपने गांव लौट रहे व्यवसायियों को गुरुवार की रात अपराधियों ने लूट लिया। इटाढ़ी थाना के हकीपुर और मंगोलपुर गांव के बीच यह घटना हुई। दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने इसे अंजाम दिया। पशु कारोबारी इटाढी थाना क्षेत्र के नुआंव के रहने वाले हैं।  अपराधियों ने उनसे लगभग सवा चार लाख रुपये लूट लिए हैं। जानकारी के अनुसार दो पीकप पर सवार हो कुूल बीस  व्यवसायी रात आठ बजे के लगभग लौट रहे थे। एक पीकप रामजी यादव एवं दूसरी रामभजन यादव की थी। इन्हें रात साढे आठ बजे के लगभग अपराधियों ने रोक लिया। रामजी यादव अौर रामभजन यादव के पास मोटी रकम थी। जिसे देने में इन लोगों ने आनाकानी की। इससे नाराज अपराधियों ने इनकी जमकर ठूकाई कर दी। इनका उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया। डीएसपी शैशव यादव ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि लूट के शिकार हुए सभी व्यवसायी गुरुवार की रात थाने पहुंचे थे। पर घायलों के उपचार के लिए वे अस्पताल चले गए। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here