परिवर्तन के दौर में सभ्यता व संस्कृति को न भूलेंः शिवांग

0
451

बक्सर खबरः मानव जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। इसके बीना मनुष्य इंससन नही जानवर के समान है। मानव और पशु में यही अंतर है कि मानव शिक्षा के द्वारा अपने को उन्नित के शिखर पर ले जाता है। शिक्षा ग्रहण कर मानव शिक्षा का प्रचार-प्रसार करता है। ज्ञान वो दीपक है जो मनुष्य को अंधकार रूपी संकट में सहारा देता है। यह उक्त वातंे भाजपा नेता युवराज चंद्रविजय सिंह ने चैगाई में शनिवार आरडीपी पब्लिक स्कूल के नये भवन के उद्घाटन के दौरान कही। वही भाजपा के युवा नेता महराज शिवांग विजय सिंह ने कहा कि शिक्षा में नये-नये परिवर्तन करना चाहिए परन्तु हमें अपने सभ्यता और संस्कृति को भी नही भूलना चाहिए। आज यह हालात है कि अपने बच्चों को नामी विद्यालयों में नमांकन के लिए महीनों चक्कर काटने के साथ आर्थिक और मानसिक रूप से दोहन किया जा रहा है। जबकि ऐसा नही होना चाहिए। इससे पूर्व युवराज चंद्र विजय सिंह ने दीपप्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जबकि मंच संचालन अशुतोष कुमार पाण्डेय ने की। इस मौके पर ओमप्रकाश भुवन,मुरार पंचायत के पूर्व मुखिया बलिशकर पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय, रामपुर पंचायत सरंपच डाॅ. विष्णु देव पासवान, ज्ञान पुष्प फाउन्डेशन के गुड्डू सिंह सहित कई अन्य लोगों को मंच पर सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्ताओं में मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्ण कुमार साहु, प्रिंसिपल नेहा पाठक, आदि द्वारा स्वागत किया गया। मौके पर ग्रामीण जनता व अभिभावक की काफी भीड़ देखी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here