परमात्मा के नाम में असीम शक्ति : मधुसूदन जी

0
336

बक्सर खबर : परमात्मा के नाम में उनके स्वरुप से भी ज्यादा शक्ति विद्यमान है। भगवान के दर्शन होने से जो फल प्राप्त होता है। उनकी शक्ति व उर्जा उनके नाम के जपने मात्र से प्राप्त हो जाती है। इस भाव की व्याख्या करते हुए मधुसूदन जी महाराज ने रविवार को तिवारीपुर में भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई। वासुदेव भगवान कृष्ण का नाम जपते हुए प्रहलाद जी अपने पिता द्वारा दी गई सभी यातनाएं झेल गए।

छोटे से बालक के हृदय में भगवान के प्रति जो निष्ठा थी। उसके कारण सभी कष्ट निराधार हो गए। सदर प्रखंड के तिवारीपुर गांव में इन दिनों भागवत कथा हो रही है। गौडिय़ा मठ में रविवार को तीसरे दिन की कथा हुई। इससे पूर्व विश्व के अनेक देशों से यहां आए ढ़ाई सौ भक्तों का जत्था प्रात: आठ बजे भ्रमण पर निकला। मझरियां गांव तक गए भक्तों ने पूरे समाज को संदेश दिया। जो आनंद भगवान कृष्ण को भजने में है। उससे बड़ा सूख अन्यत्र कहीं नहीं। इसकी जानकारी मंदिर के संयोजक मुरारी दास जी ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here