पन्द्रह सौ के लिए कर दी गई मुखिया के भतीजे की हत्या

0
2672

बक्सर खबर : बड़की नैनिजोर गांव निवासी युवक श्रीप्रकाश तिवारी की हत्या महज पन्द्रह सौ रुपये के लिए कर दी गई। यह बात मंगलवार को दर्ज हुई प्राथमिकी में खुलकर सामने आई है। मृतक के बड़े भाई ओमप्रकाश तिवारी ने इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले नीतीश व श्रीप्रकाश के बीच विवाद हुआ था। जिसमें उन लोगों ने रुपये बाकी होने की बात कहते हुए मारपीट की। मोबाइल व चैन भी छीन ली। अगले दिन मौका देख उन लोगों ने उसे गोली मार दी।

दर्ज प्राथमिकी में कुल दस लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें विनोद तिवारी, विरेन्द्र तिवारी, नीतीश तिवारी, मनोज तिवारी, गोलू तिवारी, श्रीमन तिवारी, श्रीकांत तिवारी, मुन्ना तिवारी, राजकिशोर व दीपक तिवारी का नाम है। यह सभी एक ही परिवार से संबंध रखने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद मौके से तीन तरह के कारतूस बरामद किए गए। जिससे यह स्पष्ट होता है कि हमलावरों के पास एक से अधिक असलहे थे। पाठकों को हम यहां बात दें सोमवार को बड़की नैनिजोर की मुखिया देवंती देवी के भतीजे को गांव से बाहर विद्यालय के समक्ष गोली मार दी गई थी। इस मामले में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here