पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

0
1131

बक्सर खबरः पत्नी के हत्या के आरोप में पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शुक्रवार देर रात अद्यौगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव से हुयी। इसकी पुष्टि थानध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने की। मंतोष सिंह पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को दहेज के लिए मारपीट कर आत्म हत्या के लिए उकसाया। सीमा ने 9 जुलाई दिन शनिवार को गर्दन में फंदा लगा आत्म हत्या कर ली थी। ज्ञात हो कि मृतक सीमा के पिता बद्रीनारायण सिंह द्वारा शनिवार को दहेज हत्या का मामला अद्यौगिक थाने में दर्ज कराया गया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 2013 में राजपुर थानाक्षेत्र के देवढ़िया निवासी बद्रीनारायण सिंह की पुत्री सीमा देवी (25) की शादी चुरामनपुर निवासी संतोष महतो के साथ हुयी थी। उस समय शक्ति अनुसार दान-दहेज देकर की गई थी। इसके बावजूद दहेज के रूप में चैन, पैसे, व गाड़ी मांग को लेकर उनकी लड़की को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज नही मिलने पर सीमा ने की हत्या कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here