पति ने पत्नी को मारा चाकू,हालत गंभीर

0
1876

बक्सर खबरः पति ने पत्नी को चाकू मार कर अधमरा कर दिया। घटना राजपुर थाना के  इटवां हकारपुर गांव की है। रविवार की दोपहर 1:00  रघुनाथ चौहान कुछ गलत हरकत कर रहा था। पत्नी जानकी देवी (35) उसे ऐसा करने से रोक रही थी। इससे नाराज रघुनाथ ने  धारदार चाकू से प्रहार कर दिया। जानकी को तीन-चार  जगह चाकू लगा। वह गीर पडी। यह देख वह अपना ही गला रेतने लगा। आस-पास के लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका। दोनों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया।  जहां उनका इलाज चल रहा है। डाक्टरों का मानना है कि  जानकी के जख्म गंभीर है। हालत नाजुक है। पुलिस को दिये बयान में जानकी ने पति को मानसिक रूप से कमजोर बताया है। इस संबंध में राजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। परिजन इलाज के लिये अस्पताल ले गये है। वहां उनका बयान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here