पति उड़ा रहा था पतंग, बीवी भागी प्रेमी के संग

0
2127

बक्सर खबर : भीम यादव पत्नी उर्मिला और दो बच्चों के साथ खिचड़ी मेला घूमने गया। उनके संग पतंग उत्सव में मजे कर रहा था। उसकी खुशी कुछ घंटे में ही फूर्र हो गयी। पत्नी जो अपने दो बच्चों के छोड़ वहां से भाग गई। घटना के एक सप्ताह बाद इसकी प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी गई है। पूरा मामला कुछ यूं है। सुमेश्वर स्थान जेल घाट पर चौदह तारीख को आयोजित मेल में ठोरा गांव के भीम यादव पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचे। मस्ती का दौर प्रारंभ हुआ। इसकी बीच उनके दो चचेरे भाई वहां पहुंचे। जिनका नाम उपेन्द्र सिंह और धर्मेन्द्र सिंह हैं। उनकी पत्नी अपने बच्चों को वहां छोड़ उनके साथ कुछ समय के लिए गई। फिर लौट कर नहीं आई। अपने स्तर से वह पत्नी की तलाश करता रहा। कहीं पता नहीं चला तो थाने पहुंचा। नगर थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज हुई है। दुखी पति ने कहा कि वह क्यों गई पता नहीं। अपने चार वर्ष के शिवम और डेढ़ वर्ष की शिवानी को क्यों अकेला छोड़ गई। पुलिस भी हैरान है, दो बच्चों की मां उर्मिला को ऐसा क्या सूझा। वह भरा-पूरा परिवार छोड़ चली। नगर कोतवाल के अनुसार अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here