पटना हादसे में बक्सर के युवक की मौत

0
2463

बक्सर खबरः पटना में हुई नौका दुर्घटना से पुरा प्रदेश सकते में आ गया है। मृतकों की पहचान जैस-जैसे हो रही है। प्रशासन उनके शव परिजनों को सौंप रहा है। मर्माहत कर देने वाले हादसे में ब्रम्हपुर प्रखंड के युवक की मौत हो गई हैै। सोनू कुमार(19),पिता राम चंद्र प्रसाद ग्राम एकरासी का शव गांव पहुंच चुका है। छात्र पटना में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिवारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी बक्सर खबर को दी। दुर्घटना के वक्त नाव से पटना वापस लौट रहा था। इस हादसे में कई परिवारों की खुशियां छीन ली है।
बुझ गया चिराग
बक्सर खबरः बगेन थाना के एकरासी में रविवार की सुबह सोनू का शव पहुंचा। जिसने भी यह घटना सुनी वह अवाक रह गया। रामचंद्र प्रसाद का इकलौता पुत्र अब नही रहा। ग्रामीणों ने बताया तीन बेटियों के बाद यह पुत्र प्राप्त हुआ था। किश्मत का खेल देखिए घर का चिराग बुझ गया। इस घटना के सूचना के बाद से ही मां सरिता देवी का बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here