पटना-इंदौर रेल हादसे में मेडीकल छात्रा की मौत

0
7106

बक्सर खबर : कानपुर के पास हुए इंदौर-पटना एक्सप्रेस की दुर्घटना में जिले की एक छात्रा की मौत हो गयी है। सूचना के अनुसार वह भोपाल मेडीकल कालेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। कोमल सिंह (22) पिता पुष्पजीत सिंह, पता पुराना थाना डुमरांव, के रुप में उसकी पहचान हुयी है। सूत्रों अनुसार वह भोपाल से पटना जा रही थी। जहां उसकी मौसेरी बहन की शादी हो रही है। वह एसी बी थ्री कोच में सफर कर रही थी। दुर्घटना में ऐसी जगह उसका पैर फंस गया था। जिसे काटना पड़ा। अधिक खून बह जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। जब मीडिया को सूचना मिली तो उसके परिजनों से संपर्क का प्रयास किया गया। यहां घर पर उसके चाचा अजीत सिंह मिले। जो डुमरांव कालेज में पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि पिता पुष्पजीत भभुआ में मजिस्ट्रेट हैं। मां धर्मशीला देवी रेलवे हाई स्कूल दानापुर में साइंस टीचर हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सभी लोग कानपुर रवाना हो गए हैं। उनकी तीन संतानों में कोमल सबसे बड़ी थी। दूसरी बेटी बीटेक कर रही है तथा बेटा भी पढ़ाई कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here