पकड़ा गया घर में घूस राइफल चुराने वाला

0
729

बक्सर खबर : कुछ अपराधी ऐसे होते हैं। जो अपने कारनामे के लिए जाने जाते हैं। अरविंद कुंवर उन्हीं में से एक है। जो लोगों के घर से लाइसेंसी राइफल व बंदूके चुरा लेता है। वह पहले पता लगाता है। किसके यहां असलहा है। उनके घर के सदस्यों की संख्या क्या है। फिर मौका देख घटना को अंजाम देता है। गुरुवार को इसे सिमरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसे पैतृक गांव डुमरी के बधार से दबोचा गया। पुलिस ने बताया कि कुछ वर्ष पहले खरहाटांड के पूर्व मुखिया तेजनरायण ओझा की राइफल इसने चुरा ली थी। इसके कुछ समय बाद दुरासन गांव से बंदूक चुरा ली। इस तरह की घटना के लिए ख्याति प्राप्त अपराधी पर आम्र्स एक्ट के डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। यह पकड़ा जाता है। फिर जमानत पर बाहर आ जाता है। एक बार फिर इसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को इसे जेल भेजा जाएगा। पुलिस इस फिराक में है चोरी गए असलहे की बरामदगी कर ली जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here