पंचायती राज को पंगु बना रही है भाजपा- कांग्रेस

0
594

बक्सर खबर : पंचायती राज को कांग्रेस की सरकार ने बहुत मजबूत किया था। आज केन्द्र की भाजपा सरकार उसे समाप्त करना चाहती है। पूर्व की सरकार ने इसका बजट 700 हजार करोड़ रखा था। इस सरकार ने उसे घाटकर 92 हजार करोड़ कर दिया है। इतना ही नहीं भाजपा शासित राज्यों में शैक्षणिक योग्यता की शर्त रखकर इसे खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। यह बातें कांग्रेस की पूर्व सांसद व मिनाक्षी नटराजन ने कहीं। शुक्रवार को शहर के गोयल धर्मशाला में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि अपने कत्र्तव्य के प्रति निष्ठावान होना बहुत जरुरी है। तभी पंचायती राज का सपना साकार होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहा कि हर जनप्रतिनिधि का दायित्व है। वह अपने दायित्व को समझे। पंचायत इसकी पहली इकाई है। आप लोगों से सीधे जुड़े हैं। गांव की जरुरतों को समझते हैं। आप गांव ही नहीं दुनिया के मिसाल कायम कर सकते हैं। राष्ट्रीय महासचिव जन कुशवाहा ने भी सबको संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि डा. मनोज पांडेय ने किया। इस दौरान श्रीकांत पाठक पूर्व विधायक, प्रशांत दुबे, शुषांत तिवारी, साधना पांडेय, अनिल उपाध्याय, संजीदा खातुन, कलिन्दा देवी, बजरंगी मिश्रा, ई. नरेन्द्र शर्मा, धनजी पांडेय, कामेश्वर पांडेय, अवधेश, अनिल त्रिवेदी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित दल के नेता
कार्यक्रम में उपस्थित दल के नेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here