नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले कबूतरबाजों पर एफआइआर

0
2043

बक्सर खबरः नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो कबूतरबाज गिरोह पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर लिया है। मामला नैनिजोर थाना के स्थानीय गांव का है। जहां सुदामा यादव ने गांव के ही लाल किशुन साहनी, मुन्ना साहनी पर फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया है। यादव के अनुसार पिछले महीने ये दोनो साहनी नौकरी के नाम प्रति व्यक्ति 65,000 नगद लेकर सात आदमी खाड़ी देश अबुधाबी भेजा। परन्तु जब पहुंचे तो कंपनी ने नौकरी देने से साफ इंकार कर दिया।

चार दिन जैसे तैसे बिताया। उसके बाद गांव कुछ लड़के वहां पहले से काम करते है वो मिले। उनेक जरिये गांव सूचना दी। तब जाकर परिजनों ने इन सातों लड़कों को बुलाने के लिए इन कबूतरबाजों से मिले। फिर इनकों भाड़ा देकर वापस बुलाया गया। आते ही सुदामा यादव ने इन पर एफआइआर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नागेश्वर कुमार यादव ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here