नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का बंद आज

0
604

बक्सर खबर : देश में नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष का भारत बंद सोमवार को प्रस्तावित है। इसके समर्थन में रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता आयोजित कर आम जन से बंदी को सफल बनाने की अपील की। उनका कहना था, केन्द्र सरकार का यह संवेदनहीन नाटक देश को गुमराह करने वाला है। सरकार एप के माध्यम से सर्वे करा समर्थन का स्वांग कर रही है। इसकी विश्वसनीयता क्या है? अब तक नोट बंदी के कारण लाइन में लगने वाले कुल 98 लोगों मौत हो चुकी है। भारी मशक्कत के बाद दो हजार के नोट मिल रहे हैं। जिसका खुल्ला मिलना मुश्किल हो गया है। सरकार लोगों के प्रति कितनी असंवेदनशील है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है। कानुपर में ट्रेन दुर्घटना हुयी। 150 से अधिक लोगों की मौत हुयी। प्रधानमंत्री ने किसी का हाल नहीं जाना। पार्टी के चुनाव प्रचार में लगे रहे। आरबीआई के भी सरकार का खिलौना बनी है। उसके गलत निर्णय के कारण देश में 11 बैंक कर्मियों की अधिक काम करने के कारण मौत हो गयी। रिजर्व बैंक के गवर्नर को पद त्याग देना चाहिए। यह बातें जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहीं। उन्होंने सोमवार को भारत बंद सफल बनाने की बात कही। उनके साथ पत्रकार वार्ता में अनिरद्ध पांडेय, राहुल आनंद प्रदेश संगठन सचिव, बंजरी मिश्रा उपाध्यक्ष आदि लोग मौजूद थे

वहीं दूसरी तरफ राजद ने घोषणा की है। जिला इकाई दोपहर बारह बजे से शहर में आक्रोश मार्च निकालेगी। समाहरणालय रोड स्थित पार्टी कार्यालय से निकल आक्रोश मार्च नगर में अपना विरोध प्रदर्शन करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here