नोएडा में पकड़े गए नक्सली, उनमें एक बक्सर का

0
3314

बक्सर खबर : दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा शहर से नौ नक्सलियों को एटीएस ने शनिवार की रात गिरफ्तार किया। इनमें से एक बक्सर जिले का है। यूपी पुलिस द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के आधार पर जिला पुलिस ने भी उक्त युवक की पहचान कर ली है। गिरफ्तार शैलेन्द्र कुमार राम का परिवार शहर में ही रहता है। पूछताछ के लिए नगर थाना की टीम रविवार को वहां पहुंची थी। पता चला कि उसका परिवार बहुत ही सरल और सहज है। पत्नी ने जब यह जाना कि वह इस आरोप में पकड़ा गया है तो बिलख पड़ी। हमने भी तय किया कि उसके परिजनों का नाम प्रकाशित नहीं किया जाएगा। जब तक पुलिस की जांच पूरी नहीं हो जाती।

क्या है मामला
बक्सर : नोएडा पुलिस ने बताया कि हमें सूचना मिली। हिंडन बिहार कालोनी के फ्लैट में कुछ संदिग्ध लोग दिख रहे हैं। सूचना पर यूपी पुलिस और एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई की। नौ लोग पकड़े गए। जिनके पास से असलहे भी बरामद हुए। इन नौ लोगों में बक्सर का शैलेन्द्र शामिल हैं।
पिता थे पुलिस में, बेटा बना नक्सली
बक्सर : शैलेन्द्र कुमार राम के पिता स्व. हीरा प्रसाद राम कभी बिहार पुलिस में सेवा रत थे। 2009 में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानृत हुए। 13 में उनका निधन हो गया। इसके बाद शैलेन्द्र औरंगबाद के इंडीयन बैंक में निजी कर्मचारी के रुप में काम करने लगा।  कुछ कारणों से नौकरी छूट गयी। इस बीच सासाराम जिले के मुरही गांव के रहने वाले कृष्ण कुमार राम ने उसे बुलाया। नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली चलने को कहा। तीन चार दिन पहले शैलेन्द्र दिल्ली पहुंचा। इसी बीच पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। परिवार के सदस्यों की माने ता शैलेन्द्र को फंसाया गया है। स्थानीय पुलिस सत्यता की जांच कर रही है। यूपी पुलिस का कहना है, इनका मुख्य सरगना सुनील रविदास यूपी चंदौल का रहने वाला है। उनको भी गिऱफ्तार कर लिया गया है। इन सबकी योजना दिल्ली और आस-पास के इलाके में अशांती फैलाने की थीत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here