निर्वाचन आयोग ने किया डीएम को सम्मानित

0
611

बक्सर खबर : अपना जिला भारत निर्वाचन आयोग के मानदंडों पर खरा उतरा है। वर्ष 2016 के दौरान यहां हुए बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज के लिए डीएम रमण कुमार को सम्मानित किया गया। सिंचाई भवन पटना के अधिवेशन हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के निर्वाची अधिकारी अजय नायक व अंजनी कुमार सिंह मुख्य सचिव ने यह पुरस्कार डीएम रमण कुमार को प्रदान किया। इस समारोह के दौरान पटना के डीएम को भी अवार्ड प्रदान किया गया। इसके अलावा राज्य भर के दस बूथ लेवल अफसर (बीएलओ ) को भी सम्मानित किया गया। जिसमें जिले के आठ बीएलओ शामिल थे। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बेहतर कार्य करने वाले जिलों को दिया जाता है। बक्सर खबर की तरफ से संवाददाता अरविंद चौबे से डीएम रमण कुमार को इसके लिए बधाई दी। डीएम ने बताया कि उन्हें पच्चीस हजार रुपये का चेक मिला है। जिन बीएलओ को सम्मान मिला है। उनमें पुनम कुमार बूथ संख्या 3, मधुबाला देवी बूथ संख्या 150 , जनारदन राम बूथ संख्या 240 तीनों विधान सभा क्षेत्र बक्सर। अखिलेश कुमार बूथ संख्या 118, विनिता गुप्ता बूथ संख्या 160, दोनों विधानसभा क्षेत्र डुमरांव, रामजी राम बूथ संख्या 10, रविन्द्र कुमार सिंह बूथ संख्या 248, पुनम कुमारी बूथ संख्या 255, तीनों विधानसभा क्षेत्र राजपुर। इन आठ में चार महिलाएं शामिल हैं। जो आंगनबाड़ी सेविका हैं। यह पहला मौका है। जब जिले की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने इतना बेहतर प्रदर्शन किया है। सूत्रों के अनुसार मतदाता सूची के सर्वेक्षण, सुधार एवं शत प्रतिशत फोटो युक्त मतदाता सूची एवं पहचान पत्र निर्गत करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। अपना जिला वर्ष 2015 में इससे चुक गया था। इससे पहले वर्ष 2010 में डीएम अजय यादव को यह अवार्ड मिला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here