जिंदा जल गया युवक, दहला गांव

0
3251

बक्सर खबरः शनिवार की दोपहर निरंजपुर गांव में हुई भीषण आगलगी मे एक की मौत हो गई है। इसकी जानकारी परिजनों आज रविवार सुबह पांच बजे चली। नजारा देख घर में कोहराम मच गया। सूत्रों के अनुसार आगलगी के बाद कुर्बान अंसारी के परिजन घर में जले हुए समान हटा रहे थे। उसी दौरान एक शव मिला जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

क्योंकि वह शव किसी और का नही कुर्वान अंसारी(45) पिता स्वर्गीय पीर मोहम्द का था। जो भाीषण आगलगी में जलकर मर गए थे। मृतक के परिजन शनिवार शाम से ही उनकी तलाश कर रहे थे। परन्तु वह देर रात तक घर नहीं आए। परिवार वालों ने सोचा कहीं काम से गए होगें। उसी उम्मीद में घर से जले समान को हटा रहे थे। तभी कुर्वान का जला हुआ शव मिला। मुतक के चार बच्चे है। घटना की पुष्टि कोरानसराय थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here