निमेज गैंग रेप : पीडि़त छात्रा से मिलने पहुंचे सुशील मोदी

0
4584

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर थाना के निमेज हाई स्कूल में छात्रा के साथ हुए गैंग रेप मामले में पीडि़त परिवार को न्याय मिलेगा। भले ही कोई इसमें कितनी भी राजनीति करे। दोषियों को बचा नहीं पाएगा। अगर कुछ पुलिस पदाधिकारी इस मामले में कानून व साक्ष्य से छेड़छाड़ करते पाए गए। तो उनके खिलाफ भी शिकायत की जाएगी। इसका आश्वासन पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दिया। वे ब्रह्मपुर के पूर्व प्रत्याशी विवेक ठाकुर के साथ छात्रा के गांव पहुंचे थे। सुशील मोदी के आगमन की सूचना पा आस-पास के समाजसेवी भी वहां पहुंच गए। पीडि़त छात्रा से सुशील मोदी व विवेक ठाकुर मिले। इन लोगों ने उसे आश्वासन दिया। लेकिन परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर भेदभाव के आरोप लगाए। यह भी कहा विद्यालय के जिस प्राचार्य को पुलिस निर्दोष बताने में जुटी है। उसका भी इस हादसे में हाथ है। छात्रा ने विद्यालय में उसके समक्ष अपनी सारी आपबीती सुनाई थी। बावजूद इसके उनका झूठ बोलना अपराध को बढ़ाने वाला कदम है। नेताओं ने आश्वासन दिया। बिहार का सदन हो या राज्य का पुलिस विभाग।इसकी आवा उठेगी। पीडित को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

दो पुलिस पदाधिकारियों पर उठ रही है अंगुली
बक्सर : डुमरांव पुलिस के दो पदाधिकारियों पर इस पूरे मामले में भेदभाव का आरोप लग रहा है। डुमरांव अनुमंडल के वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं ब्रह्मपुर थाना एक इंस्पेक्टर शक के दायरे में हैं। फिलहाल इन दोनों अधिकारियों से उनका पक्ष ज्ञात नहीं हुआ है। इस लिए उनका नाम उजागर नहीं किया जा रहा है। लेकिन, सच्चाई की जंग में उनके पक्ष के साथ एक बार हम पुन: उपस्थित होंगे।

पीडित के गांव पहुंचे मोदी के साथ अन्य राजनेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here