नहीं मिला रोजगार, केन्द्र सरकार है जिम्मेवार : युवा जदयू

0
342

बक्सर खबर : केन्द्र की सरकार अपने वादे पर पूरी तरह विफल है। हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार पूर्णत: विफल है। सभी आंकड़े बता रहे हैं। आज बेरोजगारी बढ़ी है। उक्त बातें युवा जदयू के धरने में वक्ताओं ने कही। समाहरणालय के समक्ष धरने पर बैठे युवाओं ने केन्द्र की सरकार को नाकाम बताया। इसकी अध्यक्षता युवा अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह ने की। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के महासचिव नवीन कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन रतन सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष युवा ने किया। इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष रामव्यास सिंह कुशवाहा, अशोक प्रजापति, बीर बाबा, संजय राय, उपेन्द्र सिंह, जियूत सिंह, विनोद चौबे, मणिजी, विरेन्द्र सिंह, नथुनी खरवार, मो. सिराज, अशोक यादव, आजाद, कन्हैया जायसवाल, लक्ष्मी प्रसाद, क्यूम अंसारी, पिंटू सिंह, दिनेश सिंह, रामाशंकर यादव, दिवाकर मिश्रा, कामेश्वर शर्मा, कृष्ण सिंह, विजय कुशवाहा इत्यादि लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here