नशा मुक्ति से विश्व शक्ति बनेगा भारत : नीतीश

0
956

बक्सर खबर : नशा मुक्ति से भारत विश्व शक्ति बनेगा। जिस तरह चीन अफीम मुक्त होकर विश्व शक्ति बन चुका है। उसी तरह भारत भी शराब मुक्त होकर यह लक्ष्य साहिल कर लेगा। यह बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर के राजपुर में चेतना सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा हमने 26 नवम्बर 15 को शराब बंदी का ऐलान किया। सरकार बनते ही एक मार्च से शराब बंदी लागू कर दी। जिसका परिणाम है, अपराध कम हो रहा है। सड़क दुर्घटना की संख्या में कमी आई है। सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ। लेकिन, आम आदमी की कमाई जो नशे में बर्बाद हो रही थी। घर के काम आ रही है।

उपस्थित जन समुह

बक्सर को शौच मुक्त बनाएं, हम पुरस्कार देने स्वयं आएंगे
बक्सर : राजनीति देश और समाज को दिशा देने के लिए होनी चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने भाषण के दौरान इसका परिचय दिया। बेटी को पढ़ाए, जिले को शौच मुक्त बनाएं। का नारा दे गए। मुख्यमंत्री ने कहा हमें पता चला है। यहां का केसठ प्रखंड शौच मुक्त हो गया है। इससे होने वाली बीमारियां दूर होंगी। इस जिले में ग्यारह प्रखंड हैं। 1984 वार्ड, इसमें से 226 वार्ड खुले में शौच मुक्त हो चुके हैं। यहां के प्रशासन ने लक्ष्य रखा है। 17 मार्च को स्थापना दिवस के मौके पर शौच मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें बहुत कम समय है। अगर जिला शौच मुक्त हो गया तो हम स्वयं इसका पुरस्कार देने आएंगे। इस दौरान उनके साथ मंच एमएलसी राधा चरण सेठ, नंद किशोर राम, तथागत हर्ष्‍वद़र्धन जिलाध्यक्ष कांग्रेस, शशीकला देवी पंचायत मुखिया, वार्ड सात की सदस्य सुशीला जी, मंत्री संतोष निराला, संजय तिवारी सदर विधायक, ददन यादव डुमरांव विधायक, शंभु यादव ब्रह्मपुर विधायक, अंजनी कुमार मुख्य सचिव, पीके ठाकुर डीजीपी, चंचल कुमारी, मो. रहमान डीआइजी आदि उपस्थित रहे।

मचस्थ लोग

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here