नया बाजार हत्या कांड में चार गिरफ्तार, लगा घंटो जाम

0
4423

बक्सर खबर : नया बाजार मठिया पर शनिवार को घंटो जाम लगा। बबलु यादव पिता राजकुमार यादव की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सदर एसडीओ गौतम कुमार व डीएसपी शैशव यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। दो बजे बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग का जाम समाप्त हुआ। इस बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें मो. सोनू पिता शौकत अली, अन्य युवक जिसका नाम भी मो. सोनू, मिथून कुमार व मंगला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह सभी नया बाजार इलाके के ही रहने वाले हैं। तीन से मुफस्सिल पुलिस व एक से नगर थाना की टीम पूछताछ कर रही है। सदर डीएसपी शैशव यादव ने बताया जिस युवक की हत्या हुई है। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छुटकर आया था। ऐसी सूचना मिली है। उसने एक फोन मो. सोनू पिता शौकत अली को बेचा था। जिसके साथ शुक्रवार को बबलु यादव का विवाद हुआ। उसने मारपीट कर वह फोन उससे छीन लिया। क्योंकि उसकी राशि उसे नहीं मिली थी। मारपीट में तीन लड़के घायल हुए। घटना के बाद वह युवक कहीं से शराब लेकर आया। जिस पीकर वह रात दस बजे तक मठिया मोड़ के आस-पास ही टहल रहा था।

विज्ञापन

उसके बाद वह गायब हुआ तो शनिवार की सुबह उसका शव बड़का नुआंव तालाब के पास देखा गया। मृतक का घर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। उसका शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिला है। ऐसी स्थिति में दोनों थानों की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वैसे नया बाजार मोड पर कुछ गैंग बहुत पहले से रहते आए हैं। संभवत: गणेश गिरोह से मृत युवक का संबंध था। पुलिस पुलिस पूछताछ कर रही है। रविवार को पता चलेगा हत्या के मुख्य वजह क्या है। फिलहाल गिरफ्तार चारों लोगों से यह उगलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here