नया बाजार से मुक्त हुआ झारखंड का अपहृत

0
1701

बक्सर खबर : अपहरण का कारोबार फिर पांव पसार रहा है। इस कार्य में बिहार और झारखंड के अपराधी एक दूसरे का साथ दे रहे हैं। ऐसा सोच यहां की पुलिस हतप्रभ है। गुरुवार को झारखंड की पुलिस ने बक्सर पुलिस से संपर्क किया। नया बाजार इलाके में छापामारी हुई। बोकारो से अपहृत संदीप सिंह को यहां बरामद किया गया। इस आरोप में चन्द्रहास राय तथा रवि सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। झारखंड पुलिस के अनुसार दो दिन पहले बोकारो स्टील सीटी से इस व्यक्ति का अपहरण किया गया। उसी दिन परिजनों ने इसकी शिकायत की। मोबाइल फोन से लोकेशन लेने के बाद जांच दल ने यहां धावा बोला। फिलहाल अपहृत बरामद हो गया है। इस घटना के पीछे क्या कारण है। इसका खुलासा पूछताछ के बाद हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here