नप चुनाव का आरक्षण रोस्टर जारी

0
898

बक्सर खबर : नगर परिषद चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली मंजूरी के बाद सूची जिले को सौंप दी गयी है। सूचना यह भी मिली है कि डीएम ने फाइल को अनुमोदित कर दिया है। नई सूची में शहर के 34 वार्ड में से पचास प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। नए रोस्टर में शहर की 32 सीटों पर नए चेहरे चुनाव लड़ सकेंगे। वार्ड नंबर 19 और 20 को यथावत छोड़ दिया गया है। शेष अन्य को बदल दिया गया है। वार्ड एक और दो जो सामान्य महिला था। उसे अब सामान्य पुरुष कर दिया गया है। वर्तमान मुख्य पार्षद शकुन्तला देवी का वार्ड तीन अति पिछड़ा महिला के लिए आरक्षित हो गया है। नगर का वार्ड नंबर 34 जिसको लेकर जोर आजमाइश हो रही थी। वह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इस पर नजर डालें तो यह तय है कि शहर का चुनावी समिकरण बदलेगा। पूरी सूची यहां दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here