नप के खिलाफ कल शाम शहर में लगेगी जनता की अदालत

0
525

बक्सर खबरः डुमरांव में गृह कर को लेकर जनता की अदालत लगेगी। जिसमें नगर परिषद् के अधिकारियों मुख्य पार्षद व पार्षदों द्वारा खिलाफ धोखा से हस्ताक्षर लेने, विकास की योजनाओं में लूट-घसोट व मनमानी के जनता खुल कर बोलगी। जनता की अदालत कार्यक्रम सर्वदलीय नागरिक समिति के द्वारा किया जा रहा है। जिसका नेतृत्व समाजिक कार्यकर्ता मोहन गुप्ता व रामजी यादव कर रहे है। रामजी का कहना है कि मुख्यपार्षद व नप अधिकारी मिलकर डुमरांव की जनता को धोखा दिया। मुख्यमंत्री का नाम लेकर सात निश्चय कार्यक्रम का नाम लेकर गृहकर पर हस्ताक्षर कराये। यादव ने कहा कि यह प्रतिवर्ग फीट पर कर लगाना प्लान है।जो हम डुमरांव वासी होने नही देगें। मोहन गुप्ता ने कहा कि डुमरांव नप का मतलब ही हो गया है भ्रष्टाचार ।क्या इन लोगों को हमलोग इसी वोट दिये थे कि हमें ही उजार दें। विकास योजनाओं के लूट और धोखा देने के मामले में पक्ष और विपक्ष एक हो गया है। आखिर हम कहां जाये। गुप्ता के अनुसार कल शाम 5ः00 बजे से जनता की अदालत डुमरांव राजगढ़ चैक पर लगेगी। जिसमें हम दोषी को हिसाब देना होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर में जोरों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। नगर वासियों में उत्सुकता है क्योंकि पहली बार जनता की अदालत लगने वाली। कल क्या होता है यह देखने वाली बात होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here