ननिहाल से गांव लौट रहे किशोर की दर्दनाक मौत

0
725

बक्सर खबर : एनएच 48 पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नया भोजपुर ओपी के नोनियाडेरा के पास ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में नौ वर्षीय बालक की मौत हो गयी। बाइक का चालक विशाल चौधरी व मुन्नी देवी भी गंभीर रुप से घायल हैं। सूत्रों ने बताया सिमरी थाना के अर्जुनपुर गांव से यह तीनों लोग उत्तर प्रदेश के उजियार भरौली जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर ही बिट्टू कुमार (9) पिता चंदन पटेल ग्राम उजियार-भरौली, जिला बलियां की मौत हो गई। यह बच्ची अपने ननिहाल अर्जुनपुर आया था। बाइक विशाल चौधरी (19) चला रहे थे। उस युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सबसे पीछे विशाल की मां मुन्नी देवी पति अशोक चौधरी थी। उन्हें भी चोट आई है। सभी घायलों का उपचार जिला मुख्यालय के गोलंबर स्थित निजी क्लीनिक में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here