‘‘द रिबेल’’ व्यायामशाला बक्सरवासियों के लिए वरदान-सांसद

0
1846

बक्सर खबर : भागदौड़ के जीवन में मनुष्य तनाव का शिकार हो रहे हैं। जिसके कारण उनका ध्यान अपने स्वास्थ्य के प्रति नहीं रह जाता। नतीजा बीमारी उनके शरीर में घर बना लेती है। इससे निजात तभी मिलेगी जब अपने लिए भी शमय निकाला जाए। इसके लिए जरुरी है आपके आस-पास व्यायाम शाला हो। शहर के सिविल लाइन मुहल्ले के लोगों के लिए खुशखबरी है। पुराने अनुमंडलीय अस्पताल के पास द रिबेल नाम से जीम का शुभारंभ किया गया है। स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने गुरुवार की सुबह इसका शुभारंभ किया। श्री चौबे ने कहा आम जिंदगी में जिम खास होता जा रहा है। अत्याधुनिक तकनीक से लैश ‘द रिबेल’ जिम बक्सर वासियों के लिए वरदान है। जिम के संचालन कर्ता गौरव उपाध्याय एवं विनित ठाकुर ने बताया कि इसमें शरीर से जुड़े अनेक रोगों के व्यायाम रुपी ईलाज हेतु अत्याधुनिक उपकरण का समावेष किया गया है। व्यायाम सीखाने के लिए प्रशिक्षक भी रखे गये हैं। जिनकी देख-रेख में लोग व्यायाम कर सकेंगे। नगरवासी इसका लाभ सुबह पांच से दस बजे तथा शाम में चार बजे से दस बजे तक ले सकते हैं। महिलाओं के लिए भी अलग व्यवस्था की गयी है। जिम के मार्ग दर्शक रघुकुल तिलक उमनाम सुमन ठाकुर ने बताया कि भविष्य में इस जीम को और समृद्ध किया जायेगा। मांग अनुरुप इसमें बदलाव भी किये जायेंगे। मौके पर विषिष्ट अतिथि के रुप में डुमरांव राज परिवार के युवराज चन्द्रविजय सिंह व शिवांग विजय सिंह, मुख्य अतिथि के रुप में वरीय अधिवक्ता प्रेमचन्द्र उपाध्याय, शिव बहादुर पाण्डेय‘प्रीतम’, पंकज ठाकुर, सत्यप्रकाष पाण्डेय, मनोज उपाध्याय, आत्माकर्मी बालाजी, बालाजी, विकास कुमार सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

add iti
add iti

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here