दो साल बाद गिरफ्तार हुआ व्यवसायी का हत्यारा

0
3939

बक्सर खबर : किराना व्यवसायी उदयशंकर साह की हत्या करने वालेअपराधी सुरेन्द्र नोनिया को ब्रह्मपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह लगभग दो साल से फरार था। शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली। यह गांव पहुंचा है। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे ललन जी डेरा से दबोच लिया। इतने दिनों तक वह कहां था? पूछने पर पता चला वह गुजरात में रह रहा है।

ब्रह्मपुर के थानाध्यक्ष ने बताया जुलाई 015 में उदय की हत्या की गई थी। शाम के वक्त वह अपने गांव गायघाट जा रहा था। निमेज पुल के पास दो अपराधियों ने रोक कर लूट लिया। घटना का विरोध करने पर उसे गोली मार दी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तब अज्ञात लोगों के खिलाफ इसकी प्राथमिकी दर्ज हुई थी। फोन डीटेल के आधार पर दो लोगों की पहचान हुई। एक अपराधी 16 में पकड़ा गया। लेकिन सुरेन्द्र हत्या के बाद से ही फरार था। अब जाकर इसकी गिरफ्तारी हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here