दोस्तों के मजाक ने ली छात्रा की जान

0
5623

बक्सर खबर : इंटर की परीक्षा में तुम फेल कर गई हो। यह कहते हुए किरण कुमारी (17) की किसी सहेली ने उसे फोन किया। यह सूचना पा वह अंदर से हील गई। आहत मन से पिता कुबेर कुमार ग्राम कटरियां, थाना चरपोखरी, जिला आरा को फोन किया। पिता से दुखी बेटी ने कहा मैं परीक्षा में फेल कर गई हूं। मैं जान दे दूंगी। पिता ने समझाने का प्रयास किया, सांत्वना भी दी। यह भी कहा तुम फेल नहीं हो सकती। मैं पता कर रहा हूं, रिजल्ट क्या है। इस बीच उसने फोन काट दिया। घर वालों को यह अनुमान नहीं था। वह सचमुच ऐसा करेगी। दुखी किरण जो अपनी ननिहाल जगदिशपुर आई हुई थी। घर से निकली और रघुनाथपुर स्टेशन के पास पहुंचकर ट्रेन के सामने आ खुदकुशी कर ली।

इस बीच जीआरपी को रेलवे ने मेमो सौंपा। ट्रेन से कटने के कारण रघुनाथपुर के पास छात्रा की मौत हो गई है। पहले तो अज्ञात समझ उसकी लाश को कब्जे में लिया गया। उसकी पहचान किरण कुमारी ग्राम कटरियां, थाना चरपोखरी आरा के रुप में हुई। परिजन जब लाश लेने बुधवार को बक्सर रेल थाना पहुंचे तो उन्होंने बताया बेटी ने खुदकुशी कर ली है। तब यह पता चला कि परीक्षा में फेल होने के कारण उसने ऐसा किया है। वहीं रेल थानाध्यक्ष अकबर अली खान ने बताया। यह घटना बहुत ही दुखद है। क्योंकि पता चला है। वह छात्रा तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण है। उसके दोस्तों के हंसी मजाक ने उसकी जान ले ली। क्या पुलिस को पता चल पाया है। उसे किसने फोन किया था। पुलिस के अनुसार इसकी सूचना नहीं मिल पाई है। फोन करने वाला या वाली कौन था। लेकिन पिता ने यह स्पष्ट कर दिया है। परीक्षा में फेल होने की सूचना के कारण ही यह हादसा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here