देव दिवाली पर दिखा अदभूत बक्सर

0
7468

बक्सर खबर : मानव जब जोर लगाता पत्थर पानी बन जाता है। जी हां यह विहंगम नजारा जो आप देख रहे हैं। वह रामरेखा घाट का है। देव दिवाली अर्थात कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर यहां जो नजारा देखने को मिला। ऐसे जगमगाते बक्सर को देखने का सपना शायद हर जिला वासी देखता होगा। इस सपने को मूर्त रुप देने के लिए सदर प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार को बधाई देनी होगी। उन्होंने देव दिवाली को यादगार बनाने की ठानी। आयोजन समिति का गठन किया और सवा लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया। सुनते वक्त यह कार्य चुनौती ही समझ में आया था। लेकिन, इसका जिता-जागता स्वरुप कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देखने को मिला। शहर के सभी गंगा घाट इस रौशनी से नहा गए। उनके इस प्रयास के पीछे किसी की प्रेरणा अवश्य रही होगी। वहीं दूसरी तरफ इस आयोजन में चार-चांद लगाते हुए श्री गंगा आरती सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य कार्यक्रम रामरेखा घाट पर आयोजित किया गया। पिछले डेढ़ दशक से इसका आयोजन कराते आ रहे प्रभंजन भारद्वाज आदि ने इसमें तन मन से सहयोग किया। चलते-चलते आपको बतां दे नाथ घाट से सिद़धनाथ घाट का यह मनोरम दृश्य जितना मोहक था। अपना बक्सर आप सभी के प्रयास से ऐसा ही दिखे।

गंगा आरती का नजारा
गंगा आरती का नजारा

 

गोला घाट से रामरेखा घाट तक का नजारा
गोला घाट से रामरेखा घाट तक का नजारा

1 COMMENT

  1. देव दीपावली के सफल आयोजन के लिए बीडीओ मनोज कुमार और सभी बक्सर वासियों का धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here