दूसरों के लिए लड़ने वाले नेता थे लालमुनी बाबा

0
305

बक्सर खबर : भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य व बक्सर के सांसद लालमुनी चौबे की जयंती रविवार को मनायी गयी। 15 जनवरी 1937 को उनका जन्म शाहाबाद जिले के चैनपुर ब्लाक में हुआ था। किसान का बेटा होने के बावजूद राजनीति के क्षेत्र में जो आदर्श उन्होंने प्रस्तुत किए। वह पूरे देश की राजनीति के लिए प्रतिमान है। यह बातें वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहीं। जिला मुख्यालय के रामलीला मंच पर आयोजित जयंती समारोह में जिले भर के पार्टी नेता शामिल हुए। समारोह का उद्घाटन विरेन्द्र सिंह मस्त राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सह सांसद भदोही ने किया। सांसद ने कहा वे दूसरों के हक के लिए सदैव लड़ते थे। वे राजनीतिक गुरु व सच्चे साथी थे। उनके संपर्क में रहते हुए अनेक बार यहां आने का मौका मिला। यह पवित्र भूमि है, जो उनका कर्म क्षेत्र भी रही। अन्य वक्ताओं ने भी स्व. चौबे को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष विद्यापति पांडेय व संचालन पूर्व अध्यक्ष राजवंश सिंह ने किया। मौके पर  अरबिंद प्रताप सिंह उर्फ बंटी शाही, ओमप्रकाश भुवन, अजय चौबे, परशुराम चतुर्वेदी, ध्रुव तिवारी, रामकुमार सिंह, मिठाई सिंह, शंभु नाथ पांडेय, रामविनोद राय, माधुरी कुंवर, सिद्घनाथ सिंह, अशोक तिवारी, दयाशंकर तिवारी समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here