दूसरे दिन नदी में तैरता मिला छात्र का शव

0
268

बक्सर खबर : सिमरी थाना के रामपुर मठिया गांव के छात्र दुर्गेश का शव शनिवार की सुबह भोजपुर नदी में तैरता मिला। शव मिलते ही परिजनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। रामपुर मठिया के मुरारी यादव का 12 वर्षीय पुत्र दुर्गेश शुक्रवार को दोस्तों के साथ नहाने के दौरान भोजपुर नदी में डूब गया था। जिसके बाद गोताखोरों द्वारा देर रात तक शव की खोज की गई थी। लेकिन गोताखोरों को शव खोजने में सफलता नहीं मिली थी। शनिवार की सुबह उसका शव नदी के पानी पर उतराया मिला।

परिजनों का जख्म एकबार फिर से हरा हो गया। मुरारी के दरवाजे पर शव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। हर तरफ रोने चीखने की आवाज सुनाई दे रही थी। ग्रामीणों द्वारा पीड़ित परिवार को देर तक ढांढस बंधाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन ढांढस का हर मरहम जख्मों को कम नहीं कर पा रहा था। अपने होनहार लाड़ले को खोने के गम से पिता मुरारी समेत पूरा परिवार सदमें में था। इधर इस घटना के बाद मातमपूर्सी करने वालों की भीड़ पीड़ित के दरवाजे पर लगी रही। जदयू नेता भरत मिश्र भी परिजनों से मिल घटना पर गहरा दुख जताया।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here