दुष्कर्म का प्रयास, यादव जी को पुलिस ने पहुंचाया हवालात

0
2297

बक्सर खबर: महिला के साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास किया गया। घटना कोरासराय थाना क्षेत्र मठीला गांव में सुबह 4:00 बजे की है। जब पीडित महिला दिव्या देवी(काल्पनिक नाम)(20) शौच के लिये अपने परिजन के साथ बाहर निकली थी। उसी दौरान गांव के ही मनचले सरोज यादव ने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद साथ कि महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग इक्कठा हो गये। तभी आरोपी भागने में सफल रहा। पीडित महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह गांव में पहुंच महिला का बयान लिया। उसके बाद आरोपी को बधार से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणों के अनुसार आरोपी मन बढु है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here