दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल, सड़क पर उपद्रव जारी

0
5430

बक्सर खबर : बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर मिश्रवलियां गांव के पास शनिवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल एक युवक को उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक दोनों शव सड़क पर पड़े हैं। आक्रोशित ग्रामीण टायर जला विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वजह से पुलिस भी परेशान है। मुख्य पथ पर आवागमन पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों के अनुसार यह हादसा शाम पौने आठ बजे के लगभग हुआ।

बक्सर की तरफ जा रही तेज गति की एंबुलेंस ने तेरह वर्षीय किशोर उमेश सिंह तथा बंदन कुमार सिंह (25) पिता हीरा लाला सिंह को कुचल दिया। एक अन्य युवक उदय सिंह को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए वहां से वाराणसी रेफर किया गया है। यह तीनों लोग मुफस्सिल थाना के मिश्रवलिया गांव निवासी हैं। वाहन की गति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है। एक गाय व बछड़े की मौत भी वहां हो गई है। आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश जारी है। बीच में भीड़ जमा है। दोनों तरफ से पुलिस फोर्स जमा है। ताकि किसी अप्रिय वारदात अथवा आक्रोश को नियंत्रित किया जा सके।

घटना स्थल पर पडा किशोर का शव

बुलानी पडी अतिरक्त पुलिस फोर्स

बक्सर : सडक जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का उग्र रुप देख मौके पर प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुला ली। पुलिस लाइन से लाठी पार्टी के रुप में मौके पर पहुंचे रंगरुट ने मोर्चा संभाल लिया। वहीं दूसरी तरफ दुर्घटना की शिकार हुई एंबुलेंस के चालक को लोगों ने बंधक बना लिया है। ऐसी सूचना मिल रही है। जिसे मुक्त कराने का प्रयास चल रहा है। रात बारह बजे अधिकारियों ने बताया बातचीत सार्थक रुप से आगे बढ रही है। उम्मीद है थोडी देर में जाम समाप्त हो जाएगा। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

दुर्घ्‍टना का कारण बनी क्षतिग्रस्त एंबुलेंस
मौके पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस फोर्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here