दुर्घटना में एक की मौत दो अन्य घायल

0
802

बक्सर खबर : डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर सोमवार की देर शाम साढ़े सात बजे के लगभग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। वाकया कोरानसराय थाना के मुंगाव गांव के समीप हुई। उपचार के लिए इन सभी को डुमरांव अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही इनमें से एक घायल अशोक सिंह (40) की मौत हो गयी। अन्य घायल करीमन चौधरी और कमलेश सिंह का उपचार चल रहा है। यह सभी केसठ प्रखंड के शिवपुर गांव के रहने वाले हैं। इनका मकान जिला मुख्यालय में पीसी कालेज के पास है। तीनों व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार हो अपने गांव से बक्सर आ रहे थे। तभी संतुलन खो देने से बाइक पलट गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here