दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने लिया जायजा

0
656

बक्सर खबर : दुर्गा पूजा का त्योहार जिले में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो। इसकी तैयारी पूजा समितियां कर रही हैं। लेकिन उनसे कई गुना ज्यादा प्रशासन के अधिकारी पसीना बहा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में कहीं चुक न रहे। इसका लगातार जायजा लिया जा रहा है। डीएम अरविंद कुमार वर्मा व एसपी राकेश कुमार ने स्वयं बुधवार को विधि व्यवस्था का जायजा लिया। सुबह दस बजे वे किला मैदान पहुंच गए। सभी अधिकारी पहले से ही वहां पहुंच चुके थे। किला में रावण वध कहां होता है। कहां पार्किंग होगी। किस रास्ते से लोग प्रवेश करेंगे। निकले के रास्ते कौन होंगे।

इसका अवलोकन इन अधिकारियों ने किया। डीएम ने सभी मातहतों को निर्देश दिया। व्यवस्था में चुक नहीं होनी चाहिए। उत्सव के दौरान भीड़ बहुत होती है। ऐसी स्थिति में हमारी जिम्मेवारी बढ़ जाती है। हम नौकरी करते हैं। इस लिए अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। यह बात मन से निकाल लें। हम सभी के कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। इसका भान हर वक्त रहना चाहिए। एसडीओ गौतम कुमार ने उन्हें पूरी तैयारी से अवगत कराया। क्योंकि उनके पास पूर्व का अनुभव भी है। डीएम के सामने उन्होंने पूरी सुरक्षा व्यवस्था व बैरिकेटिंग का विवरण रखा। जिससे वे संतुष्ट दिखे।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here