दुखदः उज्जैन मेले में महिला की मौत

0
740

बक्सर खबरः उज्जैन महाकुंभ में स्नान करने गयी महिला की मौत हो गयी है। मृतक महिला डुमरांव की टेक्सटाईल्स कालोनी के अरूण मिश्र की पत्नी कमला देवी है। जो अपने महिला साथियों के साथ स्नान करने गयी थी। स्नान के बाद महिला मित्रों का संग छूट गया था। वह महाकाल के दर्शन के लिए कतार में खड़ी थी। उसी दौरान बेहोश हो कर गिर गयी। पुलिस वालों ने महिला को खंडवा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान ही उक्त महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के मोबाइल से फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद मृत महिला के घर में कोहराम मच गया। इधर चैसा में भी एक कुंभ के दौरान एक महिला की मौत की अफवाह उड़ती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here