दीपावली के दिन मचा कोहराम

0
2158

बक्सर खबर: सर्पदंश से विवाहिता की मौत हो गई। घटना कृष्णब्रम्ह थाना क्षेत्र रेहियां गांव की है। परिवारिक सूत्रों के अनुसार गुरूवार देर रात लगभग दस बजे पूजा सोने के लिए दरवाजा बंद करने जा रही थी। उसी दौरान दरवाजे के पल्ले में सांप बैठा था। बंद करने के दौरान दब गया।

जिससे कारण उसने पूजा देवी (23) पति धीरेन्द्र सिंह को डस लिया। पूजा रोने लगी घरवालों ने देखा की सांप है। इसके घरबाले बिना देर किये प्रताप सागर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों में मृत घोषित कर दिया। पूजा की मौत की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। पूजा को एक डेढ़ वर्षीस पुत्र था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here