दियरांचल में चटकी लाठियां, कई विआइपी हिरासत में

0
2133

बक्‍सर खबर : सिमरी प्रखंड में गुरुवार को पंचायत चुनाव के दौरान कई जगह लाठियां चटकी। राजापुर बूथ नंबर 170 पर दो पक्षों के बीच सुबह ही मारपीट हो गयी। मंटू राय नवरंग राय के डेरा को सर में चोट आयी। इसके बाद प्रशासन की नजर में यह बूथ आ गया। यहां पूरे दिन सख्‍ती बरती गयी।

महिला पर हमला करने वाले की धुलाई करती पुलिस
महिला पर हमला करने वाले की धुलाई करती पुलिस

डीएम के सामने पर महिला वोटर पर किया हमला 

बक्‍सर : राजपुर बूथ पर दबंग अपनी वाली कर रहे हैं। यह सूचना मिलने के बाद प्रशासन का दल वहां साढ़े ग्‍यारह बजे के लगभग पहुंचा। इसी बीच बूथ से मतदान कर बाहर आ रही महिला के उपर वहां मौजूद असामाजिक तत्‍वों ने पत्‍थर फेंका। जो उसके शरीर में जा लगा। संयोग वश उसी समय डीएम रमण कुमार व एसपी उपेन्‍द्र शर्मा का काफिला वहां पहुंचा। उन लोगों ने यह नजारा अपनी अपनी आंखों से देखा। यह देखते ही पुलिस की टीम उसके पीछे लग गयी। पत्‍थर मारने वाला दूर तक भागा। पर पुलिस ने उसे अंतत: दबोच लिया। मतदान में व्‍यवधान पैदा करने और महिला के उपर हमला करने के आरोप में उसे हवालात में डाल दिया गया।

असामाजिक तत्‍वों को खदेड़ती पुलिस
असामाजिक तत्‍वों को खदेड़ती पुलिस

कई जगह हुआ बूथों पर कब्‍जा 

बक्‍सर : प्रशासन का इंतजाम काफी शख्‍त होने के बाद दियरांचल में बूथ कब्‍जा का रिकार्ड बरकरार रह गया। बेनी लाल के डेरा और उसके आस-पास के तीन बूथों पर दबंगों ने पोलिंग एजेंटों काे भगा दिया। इसके बाद अपने मन वाली करते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here