दिनदहाडे पोल्ट्री फार्म संचालक की हत्या

0
2239

बक्सर खबर : अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए मंगलवार की दोपहर पोल्ट्री फार्म संचालक सुरेन्द्र गुप्ता(40)  की हत्या कर दी। घटना दोपहर एक से दो बजे के बीच हुई। सुमित्रा महिला कालेज डुमरांव की गली में यह व्यक्ति आलोक पोल्ट्री फार्म चलाता था। पल्सर पर सवार तीन अपराधी इसकी दुकान पर पहुंचे। दो बाइक से नीचे उतरे। एक उनके पास गया और कनपटी के पास पिस्तौल से गोली चला दी। इसके बाद तीनों फरार हो गए। कुछ देर तक सुरेन्द्र वहां तडपते रहे । तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह मूल रुप ये ग्राम महरजा थाना शाहपुर, जिला आरा के निवासी थे। डुमरांव के शिवपुरी मुहल्ले में किराए पर रहते थे। उसकी पत्नी माला देवी और पांच बच्चे भी साथ रहते थे। किसी से खास अदावत नहीं थी। पिछले वर्ष 31 दिसम्‍बर की रात इसके फार्म से लगभग 50 क्विंटल मुर्गे की चोरी हुई थी। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here