दहेज लोभियों ने की सीमा हत्या, मामला दर्ज

0
497

बक्सर खबरः चुरामनपुर में सीमा देवी फांसी लगा आत्महत्या के मामले में नया मोड़ ले लिया है। मृतक सीमा के पिता बद्रीनारायण सिंह द्वारा शनिवार को दहेज हत्या का मामला अद्यौगिक थाने मेंदर्ज कराया गया। इसकी पुष्टी औद्योगिक थानाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने की। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 2013 में राजपुर थानाक्षेत्र के देवढ़िया निवासी बद्रीनारायण सिंह की पुत्री सीमा देवी (25) की शादी चुरामनपुर निवासी संतोष महतो के साथ हुयी थी। उस समय शक्ति अनुसार दान-दहेज देकर की गई थी। इसके बावजूद दहेज के रूप में चैन, पैसे, व गाड़ी मांग को लेकर उनकी लड़की को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज नही मिलने पर सीमा ने की हत्या कर दी गई है। मामले में मृतका के पिता द्वारा पति, ससुर एवं सास के विरूद्ध दहेज हत्या का मामला औद्योगिक थाने में दर्ज कराय गया है। सच क्या है यह तो पुलिस जांक के बाद ही पता चलेगा। ज्ञात हो कि सीमा द्वारा शुक्रवार के दोपहर घर में फंदा लगा लिया था। जिस के कारण मौत उसकी मौत हो गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here