दहशत में जी रहे हैं लोग : अश्विनी चौबे

0
575

बक्सर खबर : हर तरफ खूनी खेल चालू हो गया है। मैं चुरामनपुर गया था। वहां अभी भी खून बिखरा पड़ा है। लोग दहशत में है। कानून का राज स्थापित करने का दावा करने वाली सरकार कहा है। किसानों की फसल नहीं बिक रही। समर्थन मूल्य मिलना मुश्किल हो गया है। अराबों रुपये का धान घोटाला करने वाली सरकार इसकी जांच सीबीआई क्यूं नहीं करा रही। अगर स्वच्छ प्रशासन का दावा यहां की सरकार करती है तो इससे पीछे क्यूं हट रही है। यह तमाम सवाल स्थानीय भाजपा सांसद अश्विनी चौबे ने गुरुवार को दागे। वे जिला अतिथि गृह में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वे चुरामनपुर के पैक्स अध्यक्ष झमन पांडेय के परिजनों से मिलने भी गए। पीसी के दौरान उनके साथ सदर विधानसभा के प्रत्याशी रहे प्रदीप दुबे एवं कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here