दहशतः भूमी विवाद में चली गोली

0
1476

बक्सर खबरः भूमी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुयी फायरिंग। यह मामला सिकरौल थाना के परमेश््वर पुर गांव में बुधवार शाम 6:00 बजे की है। जब भूमी विवाद को लेकर दो-पक्ष आमने सामने आ गये। देखते ही देखते विश्व नाथ यादव और ददन यादव के बीच फायरिंग शुरू हो गयी। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 6 राउंड फायरिंग हुयी। गांव के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। ग्रामीणों की माने तो पश्चिम बधार में लगभग 1 एकङ गैरमजरूआ जमीन है। उसी पर अपना कब्जा जमाने को लेकर दोनो के बीच विवाद चल रहा है। मंगलवार को हल चलने को लेकर विवाद हुआ था लेकिन ग्रामीणों के बीच बचाव में मामला शांत हो गया। थानाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह ने पुष्टी करते हुये कहा फायरिंग हुआ है। इससे पहले भी मारपीट मामले में दोनों पक्षों द्वारा मामला दर्ज हो चुका है। इस मामले में अभी तक मामला दर्ज नही हुआ है। डीएसपी साहब ने भी निरीक्षण किये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here