दस वर्ष की मासूम से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

0
2310

बक्सर खबर : नैतिक मूल्यों के हो रहे पतन ने सामाजिक मर्यादा को तार-तार कर दिया है। मंगलवार की दोपहर ब्रह्मपुर थाना के रघुनाथपुर में दस वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की दर्दनाक घटना घटी। आरोपी अजय यादव (22) ब्रह्मपुर से अबोध बच्ची को अपने साथ रघुनाथपुर घुमाने ले गया। रास्ते में सुनसान जगह देखकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

परिजनो ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को फोन से सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने कहा आरोपी युवक अजय यादव पिता किशुन यादव ब्रह्मपुर का निवासी है। उसने अपने पड़ोस की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया चल रही है। बच्ची को मेडीकल जांच के लिए अस्पताल भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here