दशहरे के उत्साह को बेमजा करने में जुटी बारिश

0
2538

बक्सर खबर : बे मौसम बरसात कभी-कभी मुसीबत बन जाती है। शनिवार आधी रात के बाद शहर में रुक-रुक कर हुई बारिश ने पूजा के उत्साह में खलल पैदा कर दिया है। शुक्रवार की रात कई ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई थी। तब शहर के लोगों ने राहत की सांस ली थी। इस बीच शनिवार रात से हुई बारिश रविवार की सुबह तक जारी रही। जिससे सड़कों पर कीचड़ और पूजा पंडालों में पानी भर गया है। वैसे कुछ खास नुकसान नहीं हुआ है। अलबत्ता किच-किच की वजह से सजवाट को बट्टा लगा है। फिलहाल मौसम साफ है। पूजा समिति के लोग साफ-सफाई में लगे हैं। यह नजारा नया बाजार के पूजा पंडाल का है। जहां आस-पास पानी भर गया है।

add
add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here