दलित उत्थान के लिए पटना में जुटेंगे कांग्रेसी

0
326

बक्सर खबर: दलित उत्थान के लिए पटना में जुटेंगे कांग्रेसी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर के पुस्तकालय रोड़ स्थित जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में गुरूवार को बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्द्धन व संचालन संजय कुमार पाण्डेय किया। बैठक के पूर्व चैसा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई दर्दनाक हादसे पर कार्यालय में दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा के लिए शांति प्रार्थना की गयी। साथ ही शोक संतप्त परिवार के लिए प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग किया गया। इसके बाद बैठक शुरू हुयी। जिसमें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति, जनजाति अल्पसंख्यक विभाग की बैठक 17 अक्टूबर को कृष्ण मेमोरियल हाॅल पटना में आहूत को सफल बनाने के उपर चर्चा की गयी। हर्षवर्द्धन ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक पदाधिकारियों को संख्या बल के साथ पहुंचने का आग्रह किया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को गोरखपुर जिला के चुनाव प्रभारी मनोनीत किये जाने पर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनियां गांधी जी को धन्यवाद दिया गया। बैठक में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक , अनिरूद्ध पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, राजर्षि राय, बुच्चा उपाध्याय, कांग्रेस कमिटी के जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, त्रिलोकी मिश्रा, राजा रमण पाण्डेय, वजीर खान, जनार्दन पाण्डेय, भरत यादव, रामाशंकर यादव, करूणानिधि दुबे, संजीत सिंह, महिमा शंकर उपाध्याय, जयशंकर तिवारी, अजय ओझा, आशीष तिवारी, स्नेहाशीष अंशु तिवारी, जमाल अली, ईं. नरेन्द्र शर्मा, ईं. रामप्रसन्न द्विवेदी, अनुरोग त्रिवेदी, रामाकांत चैबे, संजय कुमार दुबे, सत्यानंद मिश्रा, हरेन्द्र मिश्रा, लक्ष्मण शर्मा, श्रीमन नारायण, निशांत कुमार, अनिल उपाध्याय, सुरेश जायसवाल, सुनील पाठक, मृत्युंजय राय, जवाहरलाल समेत अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here