दर्दनाक – जीप ने ली किशोर की जान

0
2676

‌‌‌बक्सर खबर : भोजपुर-डुमरी मार्ग पर बुधवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। डुमरांव से ट्यूसन पढ़ अपने गांव डुमरी लौट रहे दो किशोरों को जीप ने टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही इंटर के छात्र दीपू की मौत हो गयी। दूसरे छा़त्र अमित कुमार की हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आक्रोशि लोगों ने दुर्घटना का कारण बनी जीप को फूंक दिया है। मुआवजे के लिए सड़क जाम कर रखा है। मौके पर पहुंचे सिमरी के थानाध्यक्ष सबको समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार दिपू 16 रामजी कुंवर का पुत्र था। अमित महेश चौधरी का पुत्र है। पायसन बाइक से यह दोनों लौट रहे थे। गांव से महज कुछ दूरी पर चक्की की तरफ से आ रही जिप ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक गाड़ी छोड़ भाग खड़ा हुआ। उसकी पहचान कर ली गयी है।

जलती जीप, लोगों को समझाते थानाध्यक्ष
जलती जीप, लोगों को समझाते थानाध्यक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here