दबंगों ने प्रधानाध्यापक को पीटा, शिक्षकों ने विद्यालय में की तालाबंदी

0
3048

बक्सर खबरः प्रधानाध्यापक की पिटाई के बाद शिक्षक लामबंद हो गए है। मंगलवार को नाराज शिक्षकों ने विद्यालय में अनिश्चित कालीन तालाबंदी कर दी। मामला मुरार थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय मसर्हियां का है। जहां शनिवार को दबंगों द्वारा रसोईया बहाली को लेकर दबाव बनाने लगे। जिसका प्रधानाध्यापक ने विरोध किया। इससे उग्र होकर हाला यादव, मदन यादव तथा विनोद यादव ने प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार की पिटाई करने लगे।

उसके बाद जान से मारने का धमकी देते हुए निकल गये। इसके बाद प्रवीण कुमार ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। शिक्षकों ने डीएम, डीईओ,एसपी, बीईओ को पत्र लिख अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। प्रधानाध्यापक ने कहा कि जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक विद्यालय में अनिश्चित कालीन तालाबंदी रहेगी। वही दबंगों के करतुत से सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। मुरार थानाध्यक्ष देवानंद सिंह ने कहा कि प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार द्वारा लिखित शिकायत दी गयी है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here