थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे डीएसपी

0
1446

बक्सर खबर : एक पुलिस वाले की कार्यशैली पूरे विभाग पर दाग छोड़ जाती है। इन दिनों अपने कारनामे को लेकर बगेन के थानाध्यक्ष दीपक राव काफी मशहूर हो गए हैं। आए दिन उनके खिलाफ आवाज उठ रही है। आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को थाना के समझ प्रदर्शन कर दिया। उनका आरोप था कि थानाध्यक्ष किसी के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हैं। कोई जन प्रतिनिधि भी आता है तो उसे सीधे शब्दों में बात नहीं करते। किसी गांव में छापामारी करने जाते हैं तो वहां के लोगों को भद्दे शब्द बोलते हैं। थानाध्यक्ष के खिलाफ उग्र हुए लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी कमलापति सिंह पहुंचे। उन्होंने विरोध जता रहे लोगों को आश्वासन दिया। वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी जाएगी। लोग भी यही चाहते थे। बड़े अधिकारी उनके बारे में जान लें। अपना प्रयास सफल होते देख लोग वहां से हट गए। डीएसपी ने कहा विरोध शांत हो गया है। थानाध्यक्ष दीपक राव बक्सर खबर से कहा, यह विरोध राजनीति से प्रेरित था। दो जनवरी काे बगेन में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किया गया। आरोपी पकडे गए। जिन्हें किशोर न्याय परिषद ने नाबालिग करार दिया। इसी अनुंसंधान में उम्र सत्यापन के लिए विद्यालय से संपर्क किया गया। जिससे परेशान आरोपित पक्ष के लोगों ने यहां प्रदर्शन किया। मैंने सिर्फ अपना कर्तव्य निभाया है।

थाने के समक्ष विरोध जताते लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here